फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cleansing of drains to get rid of waterlogging

जलजमाव से निजात दिलाने को नपा की पहल

Sat, 09 May 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Cleansing of drains to get rid of waterlogging
बलिया। बेमौसम हुई बरसात से सबक लेते हुए नगर पालिका प्रशासन समय रहते नालों की सफाई में जुट गया है ताकि बरसात के मौसम में जलभराव के कारण शहरवासियों को परेशानी न हो। यही कारण है कि लॉकडाउन के दौरान नपा प्रशासन ने शहर के सभी 25 बड़े नालों की साफ-सफाई की मुहिम छेड़ा है। इसी क्रम में शनिवार को कदम चौराहा से अमृतपाली जाने वाले नाले की सफाई का कार्य हुआ।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बड़े नालों के जाम हो जाने से नगरवासी लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। आम दिनों में भीड़भाड के कारण नालों की सफाई करने में दिक्कत होती थी। इसलिए लॉकडाउन के दौरान सभी नालों की सफाई का निर्णय लिया गया। बताया कि इसके लिए एक करोड़ रुपये का टेंडर कर ठेकेदार के माध्यम से नालों की सफाई कराई जा रही है। अब तक हुए कार्य की जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अब तक पांच नालों की व्यापक स्तर पर सफाई की जा चुकी है जबकि शेष का कार्य प्रगति पर है। ईओ के अनुसार एक नाले की सफाई में 10 दिन का समय लगता है। इसके लिए 25 कर्मचारी लगाए जाते हैं। नाले से निकलने वाले कचरे को हटाने के लिए दस कर्मचारियों के अलावा एक ट्रैक्टर को कार्य पर लगाया गया है। इस दौरान अमीर चंद, रामअवतार, लक्ष्मी, मनोज, पप्पू, गोविंद, कुदन, छोटेलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed