फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cleanliness workers strike for payment of outstanding honorarium

बकाया मानदेय के भुगतान के लिए सफाई कमियों ने की हड़ताल

Mon, 14 Feb 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness workers strike for payment of outstanding honorarium
बलिया। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने सोमवार को एक बार फिर हड़ताल कर चेयरमैन अजय कुमार और अधिकारी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ जगदीशपुर स्थित पानी टंकी परिसर में मोर्चा खोल दिया। सफाई कर्मियों का आरोप था कि बीते तीन माह से उनके बकाये मानदेय और पीएफ का भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे उनके सामने मुफलिसी जैसे हालात पैदा हो गये है।
विज्ञापन

हड़ताल की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा और प्रभारी अकाउंटेंट कृष्ण राघव मिश्रा ने सफाई कर्मियों को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन सफाई कर्मी टस से मस नहीं हुए और मांगों को पूरी करने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी नोंक-झोंक भी हुई। ईओ के काफी मान-मनौव्वल और एक सप्ताह के अंदर वेतन भुगतान और पीएफ भुगतान के आश्वासन पर सफाई कर्मी हड़ताल वापस वापस लेने को तैयार हुए। बता दें कि नगर के 11 वार्डों की सफाई का जिम्मा नगर पालिका ने आर्यन ग्रुप को दे रखा है। जिसमें करीब 237 सफाई कर्मचारी तैनात है। इसके अलावा नगर के 14 वार्डों की सफाई का जिम्मा नगर पालिका के करीब 420 कर्मियों के जिम्में है। इनकी निगाहबानी के के लिए नपा ने 12 सफाई नायकों की तैनाती कर रखी हैं। हड़ताल करने वालों में मुख्य रुप से सफाई कर्मचारी नेता शंकर रावत, रंजीत, पिंटू, आनंद, आकाश, प्रमोद, प्रकाश, ओमप्रकाश, राजा, राजाबाबू, अवधेश, लखन, विक्की, सुस्मिता, प्रभा, गीता, आरती आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed