{"_id":"66e9e4228060c442db031fa4","slug":"cleanliness-campaign-launched-on-prime-ministers-birthday-ballia-news-c-190-1-bal1002-123064-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चला स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में सफाई के साथ ही मरीजों के बीच फल वितरण किया। उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
बेल्थरारोड में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेता छट्ठू राम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अधीक्षक डाॅ. आरके सिंह, डॉ. दयानंद वर्मा, सतीश गुप्ता, नमोद तिवारी, पंकज मिश्र, सुशीला भारती, अरविंद गौतम, मीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
बांसडीह नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। चेयरमैन ने स्वच्छता टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सूर्यप्रकाश सिंह, सुरेश मिश्र, नन्हे मिश्र, राजेश तिवारी, पप्पू तिवारी आदि थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर मरीजों में फल व पौष्टिक आहार वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री लोकप्रिय नेता हैं। मूनजी गोंड, तेजबहादुर रावत, गोपालजी गुप्ता, बलिराम साहनी, सुमित रंजन रावत, अखिलेश तिवारी, शिवम गुप्ता, अजय यादव आदि थे।