फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cleaning of Suremanpur station will be in private hands

Ballia News: प्राइवेट हाथों में रहेगी सुरेमनपुर स्टेशन की सफाई

Fri, 08 Sep 2023 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of Suremanpur station will be in private hands
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन नी सफाई का जिम्मा अब प्राइवेट हाथों में बहुत जल्द जाने वाला है। लंबे समय से यात्रियों की मांग पर बुकिंग ऑफिस के बगल में इंक्वायरी ऑफिस भी खुलना तय है। पिछले दिनों मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान सुरेमनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन


डीआरएम के आदेश पर शुक्रवार की डीसीआई बलिया राजेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में तकनीकी टीम व अन्य अधिकारियों ने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित पूरे स्टेशन परिसर का नाम-जोख कर रिपोर्ट डीआरएम को भेज दी। डीसीआई के अनुसार एक माह के अन्दर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जल्द ही ठेकेदार के माध्यम से सुरेमनपुर स्टेशन का साफ-सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सुरेमनपुर में दो नम्बर प्लेटफार्म पर यात्रियों को बैठने के लिए छायादार शेड का निर्माण प्रगति पर है।रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रुकने पर यात्री अपने आरक्षित डब्बों के लिए दौड़ लगाते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों ने रेल महाप्रबंधक गोरखपुर व डीआरएम वराणसी से कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग कर चुके हैं। यात्रियों के मांग पर सुरेमनपुर में इंक्वायरी ऑफिस खुलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंक्वायरी ऑफिस के लिए डिस्प्ले बोर्ड, कोच डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल टीवी, आटोमेटिक एलाउंसमेंट सिस्टम मशीन सुरेमनपुर में पहुंच चुकी है। सभी सामानों को फिलहाल एक कक्ष में सुरक्षित रखा गया है। इससे एक माह पूर्व सुरेमनपुर स्टेशन पर सुरक्षा के दृष्टि से लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी पहुंच चुका है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि बहुत जल्द सफाई का जिम्मा प्राइवेट हाथों में चला जाएगा। इंक्वायरी ऑफिस खुलेगा। इंक्वायरी ऑफिस के लिए सामान स्टेशन पर पहुंच गया है। दो नंबर प्लेटफार्म पर यात्रियों को बैठने के लिए छायादार शेड लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed