फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cleaners and villagers accused Pradhan

Ballia News: सफाईकर्मियों और ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए आरोप

Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cleaners and villagers accused Pradhan
बांसडीह। ब्लॉक अंतर्गत शाहपुर गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम जांच के लिए पहुंची। पंचायत भवन के समीप इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र के समक्ष अपनी बातों को रखा।
विज्ञापन

अधिकारियों के समक्ष सफाईकर्मियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधान की ओर से हमें अपने दरवाजे पर कार्य करने के लिए बुलाया जाता है। यही नहीं, हमलोगों की उपस्थिति रजिस्टर भी ग्राम प्रधान अपने यहां रखते हैं। मौजूद ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों के सामने ही ग्राम प्रधान पर आवास स्वीकृति के नाम पर 20 हजार मांगें जाने की बात बताई। मनरेगा मजदूरों ने आरोप लगाया कि हमें मनरेगा के तहत काम नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रोजगार सेवक ने बताया कि हमारा मस्टररोल भी हमको नहीं मिल रहा है। मेरे बिना हस्ताक्षर के मस्टररोल भेज दिया जा रहा है। अधिकारियों ने सारे शिकायतों को बिंदुवार दर्ज किया और निरीक्षण किया। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी ने कहा कि मौके की जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को दी जाएगी। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि चेतन चौहान ने बताया कि सारे आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed