{"_id":"589609294f1c1b4a40e83139","slug":"clashed-in-the-truck-parked-car-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रक में भिड़ी कार, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी ट्रक में भिड़ी कार, पांच जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप शनिवार की सुबह कार खड़ी ट्रक में जा भिड़ी, जिसमें सवार तीन महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
लखनऊ जिला के थाना विकास नगर के विकास नगर निवासी संजय मिश्रा परिवार संग सागरपाली रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में स्विफ्ट डिजायर कार से आ रहे थे। जैसे ही कार कस्बा स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप पहुंची कि खड़ी ट्रक में जा भिड़ी। जिसमें सवार संजय मिश्रा (42), मीरा पांडेय (48) पत्नी स्व. गिरधर पांडेय, श्रेया मिश्रा (15) पुत्री संजय कुमार मिश्रा, ऐश्वर्या मिश्रा (10) पुत्रीसंजय कुमार मिश्रा, आनंद पांडेय (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। उधर दूसरी घ्टना में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद मोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक की चपटे में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के हिता के पुरा निवासी विनोद कुमार (22) रसड़ा बाजार से पैदल अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह कासिमाबाद मोड़ के समीप पहुंचा कि पीछे से तेजगति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। वहीं बाइक सवार बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। घायल के परिवार वालों ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली क्षेत्र के बालीपुर निवासी उषा तिवारी (50) पत्नी विजय कुमार तिवारी अपने पुत्र के साथ रसड़ा बाजार करके बाइक से अपने घर जा रही थी। तभी रसड़ा कासिमाबाद स्थित नगहर गांव के सामने ब्रेकर पर वह असंतुलित होकर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।