फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Clash Erupts Between Two Factions Over Removal of Gravel and Sand, and Land Dispute

Ballia News: गिट्टी-बालू हटाने और जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Tue, 26 May 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Clash Erupts Between Two Factions Over Removal of Gravel and Sand, and Land Dispute
घोघा/बांसडीह। कस्बे के वार्ड नंबर 5 में आपसी रंजिश और जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने 11 नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और आपराधिक धमकी सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर-5 निवासी मनोज कुमार वर्मा (मनोज सोनी) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मकान की मरम्मत के लिए आई गिट्टी और बालू को ट्रैक्टर चालक ने सड़क पर गिरा दिया था। आवागमन बाधित न हो, इसलिए वे निर्माण सामग्री को सड़क से हटाकर अपने घर के पास रखवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रामनारायण शर्मा अपनी पत्नी प्रियंका शर्मा व अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। लाठी-डंडे और पत्थरों से किए गए इस हमले में मनोज वर्मा और उनके 16 वर्षीय पुत्र संजीवन वर्मा को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के कारण संजीवन के दाहिने कंधे की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के रामनारायण शर्मा ने पुलिस को अलग कहानी बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज वर्मा और उनका पुत्र संजीवन कोर्ट के स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) का उल्लंघन करते हुए जबरन निर्माण कार्य करा रहे थे। जब उनकी पत्नी प्रियंका शर्मा ने इस बात का विरोध किया, तो विपक्षी पक्ष ने उन पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में प्रियंका शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया है। पुलिस ने रामनारायण शर्मा, प्रियंका शर्मा, श्वेता शर्मा, पिंकी शर्मा, गुंजा सोनी, नेहा सोनी, रामेश्वर सोनी उर्फ बंगाली, प्रिंस सोनी, धनंजय सोनी सहित तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मनोज सोनी और उनके पुत्र संजीवन सोनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। कोतवाल बांसडीह राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 11 नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवा जैसी संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed