फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   clash between two Contestants of panchayat elections in Electoral rivalry firing stone pelting in ballia

यूपी: पंचायत चुनाव के दो दावेदारों के बीच पथराव, हवाई फायरिंग, सात गिरफ्तार

Sat, 03 Apr 2021 04:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Apr 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
clash between two Contestants of panchayat elections in Electoral rivalry  firing stone pelting in ballia
कार के शीशे में लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों ओर से बात इतनी बढ़ गई कि ईट-पत्थर चल गए। वहीं, दोनों ओर से फायरिंग भी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही नरही थाना पुलिस सहित चितबड़ागांव, फेफना थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में ले लिया। कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। गोली लगने से दो गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए और गाड़ी में दो छेद भी हो गया है।

विज्ञापन


बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कलां गांव में शुक्रवार की रात बीडीसी के दो दावेदारों के दावत के दौरान चुनावी रंजिश मे कहासुनी के बाद ईट पत्थर चले और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। सूचना मिलते ही नरही सहित चितबड़ागांव, फेफना थाने की पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


वहीं गंभीर रूप से घायल चंद्रभान सिंह का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। मनीष सिंह की दो गाड़ियों में गोली लगने से शीशे चकनाचूर हो गए तथा गाड़ी में दो छेद भी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

clash between two Contestants of panchayat elections in Electoral rivalry  firing stone pelting in ballia

मामला बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के विकास खंड सोहांव के पिपरा कलां गांव का है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब साढ़े 9 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्य पद (बीडीसी) के एक दावेदार आकाश सिंह और दूसरे दावेदार मनीष सिंह धीरज के घर दावत का दौर जारी था। दोनों दावेदार एक ही सीट पर ताल ठोकने की तैयारी में हैं।

दोनों का घर पास में ही है। एक पक्ष के आकाश सिंह की दावत रात 9 बजे खत्म हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के मनीष सिंह धीरज की दावत विक्रमा सिंह के दरवाजे पर रात साढ़े 9 बजे तक चल रही थी।

इसी दौरान किसी बात को लेकर मनीष सिंह धीरज और आकाश सिंह के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद में ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें आकाश सिंह के पिता चंद्रभान सिंह(62) के सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही नरही थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। वहीं, चितबड़ागांव और फेफना थाने की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

clash between two Contestants of panchayat elections in Electoral rivalry  firing stone pelting in ballia

इसी समय पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 7 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आकाश सिंह की तहरीर पर बलवा और अन्य धाराओं में, जबकि विजय सिंह बागी की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिए गए लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, घटना में बुरी तरह से घायल चंद्रभान सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर होने पर बलिया से वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मनीष सिंह धीरज की सफारी गाड़ी एवं आकाश सिंह की एंबुलेंस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

नरही थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed