{"_id":"680fd7e991f727c2d603badd","slug":"clapped-in-front-of-police-and-demonstrated-at-the-police-station-gate-ballia-news-c-190-1-bal1001-138625-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुलिस के सामने बजाईं तालियां थाने के गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुलिस के सामने बजाईं तालियां थाने के गेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बैरिया। पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए किन्नरों ने सोमवार को बैरिया थाना पहुंचकर गेट पर धरना प्रदर्शन किया। किन्नरों ने पुलिसकर्मियों के सामने तालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। किन्नरों का आरोप है कि पुलिस पैसा लेकर विपक्षियों के हक में काम कर रही है।
पश्चिम बंगाल के अशरफपुर थाना इतहर जिला उत्तर दिनाजपुर निवासिनी किन्नर प्रीति सरकार ने 24 अप्रैल को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ मारपीट गाली-गलौज हुई है। जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते मामूली धाराओं में कार्रवाई की। बैरिया पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट किन्नर सोमवार को थाने पहुंच गए। किन्नरों ने थानाध्यक्ष बैरिया से कहा कि घर में घुसकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
बात नहीं मानी तो मारापीटा गया। तहरीर थाने में दी, लेकिन थाने के पुलिसकर्मियों ने हमारी बातों को न लिखकर अपने मनमर्जी से तहरीर लिखवाई। हमें न्याय नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक के यहां जाकर किन्नर गुहार लगाने की बात कह कर चले गए। हालांकि एसएचओ बैरिया राकेश कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।