फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   City stuck in jam, ambulance stuck

जाम में जकड़ा रहा शहर, फंसी रहीं कई एंबुलेंस

Mon, 05 Sep 2022 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
City stuck in jam, ambulance stuck
नगर के जगदीशपुर तिराहा पर लगे जाम फंसी एंबुलेंस। - फोटो : BALLIA
बलिया। एक बार फिर जाम ने सोमवार को शहर की रफ्तार रोक दी। जाम में स्कूली बसें फंसने के कारण बच्चे परेशान होते रहे। फ्लाईओवर पर जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी दिखीं। भीड़ में उनके सायरन गूंजते रहे, लेकिन जाम था कि खुलने का नाम नहीं ले रहा था। पूरे दिन वाहन रेंग-रेंगकर निकलते रहे। जाम खुलवाने और वाहनों को निकलवाने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

शहर में जाम लगना कोई नई बात नहीं है। ऊपर से सोमवार का जाम और ज्यादा होता है। सोमवार सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। छुट्टी के बाद सरकारी कार्यालयों के खुलने पर लोग अपना काम कराने के लिए शहर में पहुंचने लगे। मुख्य मार्गों के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से भीषण जाम लग गया। अधिकतर लोग अपनी लाइन तोड़ इधर-उधर से निकलने की कोशिश में लग गए, जिससे जाम ने विकराल रूप धारण कर लिया। बहादुरपुर से जिला अस्पताल तक, कदम चौराहा से लेकर माल्देपुर तक जाम में जकड़ा रहा। मालगोदाम रोड, चौक, मिड्ढी मोड़, टीडी कालेज चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, फ्लाइओवर, जिला अस्पताल गेट आदि पर लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। जिला अस्पताल गेट से लेकर, फ्लाईओवर और चित्तू पांडेय चौराहे पर फंसी एंबुलेंस में मरीज काफी देर तक कराहते रहे। जाम में फंसे लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए गलियों से होकर निकलने की जुगत में लगे रहे। हालांकि उनकी इन कोशिशों को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जाम से निजात के लिए प्रयास प्रभावहीन
पुलिस की ओर से शहर में जाम से निजात के लिए की मार्गों पर वन-वे व्यवस्था भी की गई है, लेकिन ये हर समय धराशायी ही नजर आती है। यातायात पुलिस को भी इसकी चिंता नहीं रहती है। इसलिए यह भीषण जाम का कारण बनती है। पूरे शहर की सड़कें जाम के चलते सिकुड़ चुकी हैं। कौन किधर से निकल जा रहा है, कोई रोकने और टोकने वाला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed