फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   City magistrate canceled the vehicle of three drug stores

तीन दवा दुकानों का वाहन पास सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरस्त

Mon, 27 Apr 2020 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
City magistrate canceled the vehicle of three drug stores
बलिया। वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा एहतियात बरती जा रही है। इस दौरान दवा दुकानों की कुंडली प्रशासन द्वारा खंगाली जा रही है। जिला प्रशासन जिन दवा दुकानों को वाराणसी जाने के लिए वाहन पास दिया था, उसमें तीन का पास सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को निरस्त कर दिया। इसके अलावा लॉकडाउन की अवधि में वाराणसी से दवा लाने वाले 16 फर्मो-दुकानों को प्रशासन ने सोमवार को बंद कराया और सभी को क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया। लेकिन स्टेशन-टाउन हाल रोड स्थित दवा केंद्र पूरे दिन खुली रही। इसके अलावा चार को छोड़ अन्य बंद दुकानदारों ने भी प्रशासन के जाने के बाद दुकान को खोल दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने रविवार को एक पत्र जारी कर बीसीडीए तथा दवा दुकानदारों से कहा था कि पिछले एक महीने के अंदर जो सप्तसागर दवा मंडी वाराणसी से दवा खरीदी है या कोई वाहन या चालक को भेजे हैं तो वे लोग तत्काल कंट्रोल रूम को बताएं। इसके साथ ही 14श् दिन के लिए स्वयं, परिवार के सभी सदस्य तथा दुकान पर काम करने वाले सभी स्टाफ होम क्वारंटाइन में रहें। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर के गिरि मेडिकल एजेंसी विशुनीपुर, रवि सर्जिकल एण्ड मे. हाउस विशुनीपुर व दवा केंद्र स्टेशन रोड बलिया को जारी वाहन पास को निरस्त कर दिया। इसके अलावा लॉकडाउन की अवधि में वाराणसी से दवा खरीदारी करने वाले 16 फर्मो-दुकानों को प्रशासन ने सोमवार को बंद कराते हुए सभी को क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया। इस बाबत कोरोना वॉयरस नोडल प्रभारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने बताया कि वाराणसी प्रशासन से सूची मांगी गई है। जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन की अवधि में जिन दुकानदारों को वाहन व दवा लाने के लिए पास जारी किया गया था उसे निरस्त करते हुए एहतियात के तौर पर बंद कराकर क्वारंटीन करने को कहा गया है। वैसे वाराणसी से सूची आने के बाद ही असली सच्चाई का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

इन्हें बंद कराकर कराया गया क्वारंटीन..
बलिया। दवा केंद्र स्टेशनरोड, रवि सर्जिकल, इंडिसिया बॉयगार्ड, नवनीत दवा केंद्र, प्रो. दवा संगम, कांति ड्रग एजेंसी सहतवार, प्राखर मेडिकल एजेंसी, दवा संगम, प्रो. दवा संगम, दवा केंद्र, राजू मेडिकल एजेंसी, श्रीराम मेडिकल स्टोर, बलिया सर्जिकल्स एंड मेडिकल, पुष्पा मेडिसीन एंड सर्जिकल, प्रखर मेडिकल एजेंसी, चंदन एजेंसी दवा मंडी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन खोले रखा दवा केंद्र संचालक ने दुकान
बलिया। सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा नगर के 16 दवा फर्म-दुकानों को बंद कराया गया और दुकानदारों को स्वयं व परिवार के सदस्यों के साथ ही कर्मचारियों को क्वारंटीन रहने का आदेेश दिया गया। इस दौरान प्रशासन ने भारत मेडिकल स्टोर, 7 टू 11, श्रीराम स्टोर, दवा संगम व अन्य दुकानों को बंद कराया। लेकिन दवा केंद्र ने पूरे दिन दुकान को खोले रखा। वहीं कुछ बंद दुकानदार प्रशासन के जाने के बाद पुन: अपनी अपनी दुकानों को खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed