{"_id":"646e3e57a5e44de2d906d706","slug":"city-government-will-be-sworn-in-for-two-days-in-the-district-ballia-news-c-20-1-221882-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिले में दो दिन होगा शहर की सरकार का शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिले में दो दिन होगा शहर की सरकार का शपथ ग्रहण
विज्ञापन
जिले की दो नगर पालिका और दस नगर पंचायतों के लिए नव निर्वाचित अध्यक्षों और सभासदों को क्रमवार 26 और 27 मई को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। शासन की ओर से मंगलवार को आदेश जारी होने के बाद 12 निकायों के नवनिर्वाचित 12 अध्यक्षों और 195 सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। निकायों के अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए नामित किया है। बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नगर पालिका रसड़ा में 26 मई को गांधी पार्क में दिन में 11 बजे उपजिलाधिकारी रसड़ा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा 26 मई को नगर पंचायत सहतवार में बड़ा पोखरा में चार बजे, मनियर के परशुराम बाबा के स्थान पर दिन में 11 बजे, बांसडीह में निकाय परिसर में दिन में एक बजे उपजिलाधिकारी बांसडीह नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।
इसी दिन नगरा में निकाय परिसर में तीन से चार बजे के बीच उपजिलाधिकारी, रसड़ा और सिकंदरपुर के पदाधिकारियों को गांधी इंटर कॉलेज में दिन में 11 बजे उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर शपथ ग्रहण कराएंगे। इसके अलावा नगर पालिका बलिया समेत नगर पंचायत चितबड़ागांव, रतसड़, चितबड़ागांव और बेल्थरारोड, रेवती और बैरिया में 27 मई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
बलिया में नगर पालिका परिसर में शाम चार बजे, नगर पंचायत चितबड़ागांव में कार्यालय परिसर- रामलीला मैदान में सुबह दस बजे और रतसड़ में बीका भगत के पोखरा परिसर में दिन में 11 बजे उपजिलाधिकारी सदर नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 27 मई को ही नगर पंचायत बेल्थरारोड के पदाधिकारियों को जीएम इंटर कॉलेज में शाम चार बजे उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड शपथ दिलाएंगे। इसी दिन नगर पंचायत रेवती के निकाय परिसर में दिन में तीन से चार बजे उपजिलाधिकारी बांसडीह और नगर पंचायत बैरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपजिलाधिकारी बैरिया शपथ दिलाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -