फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Citizens upset due to submergence went on voting boycott

जलमग्न से परेशान नागिरक मतदान बहिष्कार पर उतरे

Tue, 15 Feb 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Citizens upset due to submergence went on voting boycott
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह पटेल नगर निवासियों ने गत तीन वर्षों से जलनिकास की व्यवस्था न होने से परेशान होकर मतदान बहिष्कार का एलान कर दिया है। जगह-जगह बैनर लटका कर अपने इरादों को जाहिर कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड छह के सभासद अमित वर्मा ने बताया कि पटेल नगर निवासियों की लगभग 65 एकड़ कृषि योग्य भूमि तीन वर्षों से जल निकासी न होने से जलमग्न है। जल निकासी का मार्ग पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित पुलिया को कुछ दबंग लोगों ने अवरुद्ध कर मनमाने ढंग से निर्माण कर लिया है। इसके कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है। राजभर बस्ती, बड़की फील्ड (खेल का मैदान) के साथ कृषि योग्य भूमि में श्रद्धानंद वर्मा की एक एकड़, प्रसिद्ध नारायण वर्मा की पांच एकड़, अजीत वर्मा की तीन एकड़, सिंहासन वर्मा की आधा एकड़, वीरेंद्र वर्मा की तीन एकड़ भूमि जलमग्न है। दर्जनों किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। जलनिकासी न होने से लगातार तीन वर्षों से कोई फसल नहीं हो पाती है। श्रद्धानंद वर्मा, अजीत वर्मा, प्रसिद्ध नारायण वर्मा, सिंहासन वर्मा, नरेंद्र वर्मा इत्यादि ने बताया कि निर्णय लिया है कि जब तक जल निकासी का समाधान नहीं हो जाता, मतदान नहीं करेंगे। सभासद अमित कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त मामले को किसानों ने विभिन्न दल के राजनेताओं यहां तक की मुख्यमंत्री तक भी पहुंचाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed