फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chupshah Urs

कौमी एकता की मिसाल है बाबा चूपशाह की मजार

Tue, 22 Dec 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला/ बलिया Updated Tue, 22 Dec 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
Chupshah Urs
 क्षेत्र के दादा के छपरा अखार स्थित बाबा चूपशाह वारसी की मजार कौमी एकता की मिसाल है। यह नजारा सोमवार की रात बाबा के मजार पर लगे उर्स मेले में देखने को मिला।
विज्ञापन


 यहां क्षेत्र के मुस्लिम बंधुओं के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में हिंदू भी बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर दुआ मांगने पहुंचे।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी उर्स इंतजामियां कमेटी द्वारा बाबा के मजार पर उर्स का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक मौलाना अजहर हुसैन ने तकरीर के दौरान कहा कि इस्लाम सलामती और शांति का पैगाम देता है।
विज्ञापन


 इस्लाम में आतंकवाद और दहशतगर्दी का कोई स्थान नहीं है। कहा कि जो लोग धर्म और मजहब की आड़ में आतंक फैला रहे हैं उनका किसी भी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उनका मात्र एक उद्देश्य है, दहशत फैलाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना है। मौलाना ने बताया कि जो भी श्रद्धा के साथ बाबा के मजार पर सिर झुकाते हैं और चादरपोशी करते हैं उनकी सारी मुरादें बाबा पूरी करते हैं।

 इसके पहले बाबा के मजार पर मिलादुनबी सलातो सलाम का एहतराम किया गया। रात भर चले उर्स के बाद मंगलवार की सुबह प्रात: सात बजकर 52 मिनट पर बाबा के मजार पर कुल शरीफ, चादरपोशी और गुलपोशी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात उर्स का समापन हुआ।


 इस मौके पर सदर शमीउल्लाह अंसारी, ग्राम प्रधान सुनिल  सिंह, अख्तर अली, मुख्तार, पन्नालाल, गोगा पाठक, भोला, गुड्डन, सेराज खां,  अजीत पाठक, बब्बन विद्यार्थी, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed