{"_id":"52cc2a8c45d158f0507e6c68d39a820a","slug":"choupal-listened-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में लोगों की सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में लोगों की सुनी समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को काजीपुरा में प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रवरशील बरनवाल की देखरेख में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान बरनवाल ने सरकारी योजनाओं का फार्म पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही भरवाया और आवश्यक कार्यवाई की।
कुछ दिन पहले ही जिलाधिकारी ने काजीपुरा में निरीक्षण किया था, वहां लोगों ने तरह-तरह की समस्याओं से अवगत कराया था। यहां समस्याओं की अधिकता को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, ईओ संतोष कुमार मिश्र ने समस्याओं को सुना। प्रोबेशन अधिकारी एके पांडेय ने विधवा पेंशन के लाभार्थियों की समस्याएं सुनी और निस्तारण किया। समाज कल्याण अधिकारी ने पेंशन संबंधी पात्रों का फार्म भरवाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसीएमओ डॉ. लल्लन प्रसाद भी रहे।