फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Choupal descended complainant, the trust officials

चौपाल में उमड़े फरियादी, अफसरों ने दिया भरोसा

Fri, 29 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Fri, 29 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Choupal descended complainant, the trust officials
 रसड़ा कसबा स्थित गांधी पार्क में ‘अमर उजाला’ के बैनर तले ‘चौपाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एडीएम खेमपाल सिंह तथा एसपी के प्रतिनिधि एएसपी केसी गोस्वामी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कुल 84 मामले प्रस्तुत किए गए। जिसमें वार्ड नंबर छह से कौशल्या देवी ने कार्ड का मामला उठाया। जबकि कस्बा के प्रवीण सोनी ने हल्दी थाना क्षेत्र में अपनी बहन की हत्या का मामला प्रमुखता से उठाया। इस प्रकार सुल्तानपुर के रामपुकार ने जान से मारने की धमकी देने तथा राकेश सिंह ने समाजवादी पेंशन में सुधार लाने की मांग की। इसके अलावा श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरी ने कुटुंब रजिस्टर में साजिश के तहत गलत नाम चढ़ाने की शिकायत की। कहा कि कई बार इस मामले में आलाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सोनी देवी ने राशन कार्ड न मिलने की शिकायत की। जबकि बब्बन प्रसाद ने मारपीट का मामला दर्ज न किए जाने की शिकायत की। वहीं कई मामले ग्रामीण समस्याओं से संबंधित आए। जिसमें सड़क निर्माण, नाली, खड़ंजा आदि के लिए संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


चौपाल में क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सुनील कुमार, डा. एके श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल चतुर्वेदी, सीएचसी प्रभारी डा. वीरेंद्र कुमार, नपा अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, छात्रनेता मान सिंह, राजेश कुमार गुप्त सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed