{"_id":"69221759dedbf77e3306efe4","slug":"cho-and-anm-are-not-sitting-at-health-temples-ballia-news-c-190-1-bal1001-152574-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आरोग्य मंदिरों पर नहीं बैठ रहे सीएचओ और एएनएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आरोग्य मंदिरों पर नहीं बैठ रहे सीएचओ और एएनएम
विज्ञापन
बलिया। 275 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ और एएनएम तैनात हैं लेकिन कई केंद्रों पर इनके न बैठने की शिकायत मिल रही है। इस पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। एमओआईसी को नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा है।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लापरवाही की बात कही।
उन्होंने कहा कि आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ और एएनएम नहीं बैठते, इसकी जांच होगी। मातृ मृत्यु दर कम करने, आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रसव के लिए प्रसूताओं को निजी अस्पतालों में रेफर न किया जाए। इसका आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और एनआरएलएम ख्याल रखें। एमओआईसी को ऐसे मामलों की निगरानी करने और निजी अस्पतालों में प्रसव करवाने वाली आशा व कार्यकर्ताओं की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने जिले में 16 लाख के लक्ष्य में अब तक 9 लाख 60 हजार आयष्मान कार्ड बने हैं। शेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए सघन अभियान चलाने और तेजी से कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
मुरली छपरा के एमओआईसी को निर्देशित किया कि आशा, एएनएम के माध्यम से आभा आईडी कार्ड बनाने में तेजी लाएं। संचारी रोगों की रोकथाम पर भी डीएम ने टीम बनाकर प्रभावी ढंग से कार्य करने को कहा। साथ ही उन्होंने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।