फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chiraya's presentation shook the strings of feelings

चिरैया की प्रस्तुति ने झंकृत किए संवेदनाओं के तार

Sat, 24 Sep 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chiraya's presentation shook the strings of feelings
बलिया। संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से हुए प्रमाणपत्र वितरण समारोह में चिरैया नाटक का भावपूर्ण मंचन किया गया। नाटक का उद्देश्य लोगों को भ्रूण हत्या रोकना और लड़कियों के प्रति भेदभाव न करने के लिए जागरूक करना था। लगभग 20 मिनट की इस प्रस्तुति को देख कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

प्रस्तुति देखने के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि संकल्प के कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से सबकी संवेदनाओं के तार झंकृत कर दिए हैं। इस नाटक का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। डीएम ने सौ कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इन सभी कलाकारों ने 18 अगस्त 2022 को बलिया बापू भवन में प्रस्तुत क्रांति 1942 बलिया नाटक में प्रतिभाग किया था। प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ से प्रमाण पत्र मिलना था। इसे शनिवार को श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में जिलाधिकारी के हाथों वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज, सनबीम स्कूल अगसण्डा, राधाकृष्ण एकेडमी संवरूबांध और महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर अनुपम कुमार पांडेय, ट्विंकल गुप्ता, अखिलेश कुमार मौर्य, साक्षी कुमारी, ऋषभ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed