फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chini mill band

चीनी मिल के बंद होने से कर्मचारी और किसान परेशान

Sun, 24 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 24 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Chini mill band
रसड़ा चीनी मिल
क्षेत्र के माधवपुर गांव स्थित दी किसान चीनी मिल रसड़ा शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण इन दिनों खुद पर आंसू बहाने को विवश है वहीं यहां तैनात कर्मचारियों को पिछले 32 माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते 43 परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


शासन की उदासीनता के चलते 16 जनवरी 2013 को मिल बंद हो गई। जिस पर कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने सड़क से सदन तक आवाज उठाई लेकिन काई फायदा नहीं हुआ।इस चीनी मिल की नींव 1974 में रखी गई थी।
विज्ञापन



जिसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 16 जनवरी 1975 को किया। इसमें 569 अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत थे। लेकिन शासन की उदासीनता के चलते 16 जनवरी 2013 को बंद कर दिया गया। जिसके कारण वर्तमान में 43 कर्मचारियों का परिवार भुखमरी के कगार पर चल रहा है। जबकि शेष 526 कर्मचारी एक -एक कर सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल 2010 तक बहुत ही अच्छे ढंग से चली। इसके बाद से 2013 तक मिल कभी खुलती तो कभी बंद रहती और 16 जनवरी 2013 को इसे बंद कर दिया गया। कुछ ऐसे परिवार भी हैं जो आश्रय खो जाने से और आर्थिक तंगी के कारण सुई-दवा से लेकर भोजन तक के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।


सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने बलिया आगमन के दौरान चीनी मिल चालू कराने का आश्वासन दिया था। बावजूद अब तक न तो चीनी मिल ही चालू की गई और न ही कर्मचारियों का बकाया वेतन ही दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed