ई-रिक्शा चालक की मौत: लोगों ने कहा- करंट से मरे, मां-बाप बोले- हत्या हुई है; शरीर के हिस्सों में चोट के निशान
बलिया में ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोगों ने करंट लगने से मौत की आशंका जताई, जबकि मृतक के मां-बाप ने हत्या का आरोप लगाया। युवक के कंधे के पीछे, पीठ, सिर और नाक पर चोट के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवती के वार्ड नंबर सात निवासी ई-रिक्शा चालक महा प्रताप माली (40) सोमवार सुबह वार्ड नंबर पांच स्थित अपने नए घर में बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें सीएचसी रेवती ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता-मां ने हत्या की आशंका जताई है।
महा प्रताप रविवार रात करीब 11 बजे घर के पास ई-रिक्शा खड़ा करने के बाद पुराने घर में खाना खाकर हमेशा की तरह नए घर में सोने चले गए थे। सोमवार सुबह उनके मामा का लड़का ई-रिक्शा चालक प्रदीप पूजा के लिए अगरबत्ती लेने दुकान पहुंच तो महा प्रताप को जमीन पर बेहोश पड़ा देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन पहुंच और उन्हें अस्पताल ले गए।
सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर टेबल फैन का तार टूटा मिला था। आशंका जताई गई कि बोर्ड में तार लगाते समय महा प्रताप करंट की चपेट में आ गए होंगे। हालांकि मृतक के कंधे के पीछे, पीठ, सिर और नाक पर चोट के निशान भी मिले हैं।
युवक के पिता मोहन माली और मां निर्जला देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। रेवती थाने के एसओ अनिल सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आग की कार्रवाई की जाएगी।
टेबल फैन बंद करने के दौरान करंट की जद में आने से मौत
बेल्थरारोड। ननौरा गांव निवासी महिला अनुदेशक अनीता देवी (42) की सोमवार सुबह टेबल फैन में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अनीता देवी कंपोजिट विद्यालय गौवापार में अनुदेशक पद पर कार्यरत थीं। बताया गया कि सुबह वह अपने कमरे में विद्युत पंखा बंद कर रही थीं।
इसी दौरान करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने अनीता को पंखे से चिपका देखा तो किसी तरह अलग कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। अनुदेशक की मौत से शिक्षा जगत में शोक की लहर है।