फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Children were carrying sacks of rice for mid-day meal on a cart, video goes viral

Ballia News: ठेले पर मिड-डे मील के चावल की बोरियां ढो रहे थे बच्चे, वीडियो वायरल

Thu, 04 Sep 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Children were carrying sacks of rice for mid-day meal on a cart, video goes viral
बैरिया। शिक्षा क्षेत्र बैरिया के कंपोजिट विद्यालय चकिया के मिड-डे मील की चावल की बोरियां ठेले पर लादकर लाते हुए स्कूली बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ठेले पर चावल की बोरियां रखी हैं। ठेले को तीन-चार बच्चे खींच कर विद्यालय ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रकरण में उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि एसडीआई को जांच के बाद कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया है। वायरल वीडियो में ठेले पर चावल ले जाते हुए दिख रहे बच्चे कंपोजिट विद्यालय चकिया के होने का दावा किया गया है। प्रधानाध्यापक सुधीर गुप्ता ने बताया कि ठेले पर लदा हुआ चावल तो विद्यालय का है लेकिन उक्त बच्चे हमारे विद्यालय के नहीं हैं। एक निजी विद्यालय के बच्चे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के अनुसार अभिभावकों ने भी बताया कि हमारे बच्चे दूसरे स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने स्वेच्छा से अपने बच्चों को चावल लेकर विद्यालय भेजा था। एसडीआई बैरिया पंकज मिश्र ने कहा कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed