फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Children of 107 schools yearning for electricity

बिजली के लिए तरस रहे 107 स्कूलों के बच्चे

Mon, 08 Aug 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Children of 107 schools yearning for electricity
बलिया। पचास रुपये खर्च करने की कंजूसी ने जिले के 107 विद्यालयों को बिजली कनेक्शन से वंचित कर रखा है। इन विद्यालयों को कायाकल्प के 19 मानक पूरे करने हैं, जिसमें विद्यालयों में बिजली आपूर्ति प्राथमिकता पर है। इसके लिए तत्काल पोर्टल पर आवेदन करना था, जिसके लिए पचास रुपये खर्च होते हैं, मगर इस धन के लिए बजट का इंतजार कर रहे जिम्मेदारों ने आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

जिले में 2249 परिषदीय स्कूल हैं जिनमें 1598 प्राथमिक, 259 उच्च प्राथमिक और 392 संविलियन विद्यालय हैं। इनमें पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को निजी स्कूल जैसी सुविधा मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत डेस्क व बेंच की सुविधा के साथ ही बिजली की रोशनी व पंखे इत्यादि की व्यवस्था भी विद्यालयों में मुहैया कराई जा रही है। अधिकांश विद्यालयों में विद्युतीकरण कराया गया है। जिन विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है, उनमें पढ़ने वाले बच्चे गर्मी में परेशान हैं। जिले के लगभग 107 विद्यालय ऐसे हैं, जहां अभी तक बिजली कनेक्शन की सुविधा नहीं है। इसी कारण यहां पढ़ने वाले लगभग छह हजार छात्र-छात्राओं को कक्षा में बिना पंखे व बल्ब के पढ़ाई करने को विवश होना पड़ता है। विभाग ने एक माह पहले ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि वे बिजली कनेक्शन पाने के लिए तत्काल झटपट पोर्टल पर आवेदन करें, ताकि बिजली सुविधा मुहैया करायी जा सके।
विज्ञापन

विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बिजली कनेक्शन पाने के लिए तत्काल झटपट पोर्टल पर आवेदन करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को भी विद्युत संयोजन के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्येंद्र राय, डीसी, कायाकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed