{"_id":"64e5d5bdd7322f50f20d5c83","slug":"children-made-successful-landing-of-chandrayaan-3-children-made-model-of-lander-rover-brought-down-with-coun-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने कराई चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग: बनाया लैंडर-रोवर का मॉडल, काउंटडाउन के साथ उतारा नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने कराई चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग: बनाया लैंडर-रोवर का मॉडल, काउंटडाउन के साथ उतारा नीचे
Wed, 23 Aug 2023 03:19 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 23 Aug 2023 03:19 PM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली के बच्चों ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का न सिर्फ मॉडल तैयार किया, बल्कि काउंटडाउन के साथ बच्चों ने बाकायदा विक्रम लैंडर को आसमान से नीचे उतारा, जैसे कि इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को 25 किलोमीटर की दूरी से चंद्रमा की सतह पर उतारेंगे।
विज्ञापन
बच्चों ने कराई चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिशन चंद्रयान-तीन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बुधवार को सफल लैंडिंग करने के लिए जिलेभर में प्रार्थनाओं ओर दुआओं का दौर जारी है। एक ओर लोग मंदिरों में जाकर चंद्रयान-तीन के चंद्रमा पर सफल व सुरक्षित उतरने की प्रार्थना कर रहे है तो दूसरी ओर स्कूलों में स्कूली बच्चे अपने हुनर से मिशन की सफलता को लेकर लोगों को बता रहे है। हालांकि शासन की ओर से बुधवार की शाम 5.15 से 6.15 तक स्कूलों में चंद्रयान-3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हुआ हवन-पूजन, लोग बोले-'देश के लिए गौरव का समय'
विज्ञापन
इससे पूर्व जनपद के प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली के बच्चों ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का न सिर्फ मॉडल तैयार किया, बल्कि काउंटडाउन के साथ बच्चों ने बाकायदा विक्रम लैंडर को आसमान से नीचे उतारा, जैसे कि इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को 25 किलोमीटर की दूरी से चंद्रमा की सतह पर उतारेंगे।
विज्ञापन
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय का कहना है कि चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सभी दुआएं मांग रहे हैं। इसके अलावा आरके मिशन स्कूल में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर पहुंचने को लेकर छात्र-छात्राओं ने ड्राइंग कॉन्टेस्ट में प्रतिभाग कर चंद्रयान-3 पर ड्राइंग व मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। जिसमें चंद्रयान-3 के बारे में विस्तार से बताया। इसके उपरांत छात्रों ने हम लोग कामयाब का सामूहिक गायन किया।