फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Children decorated with attractive Rangoli were honored

आकर्षक रंगोली सजाने वाले बच्चे हुए सम्मानित

Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Children decorated with attractive Rangoli were honored
बेल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली के प्रांगण में बुधवार को वनस्पति उपवन प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विभिन्न प्रजातियों की वनस्पतियों और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में आकर्षक रंगोली सजाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वनस्पति उपवन का शुभारंभ टीडी कॉलेज बलिया के वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ निशा राघव ने फीता काटकर किया। उन्होंने उपवन में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित फलदार, औषधीय और विभिन्न प्रजातियों की वनस्पतियों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शित वनस्पतियों के बारे में छात्र-छात्राओं से विधिवत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान दीपावली पर्व के मद्देनजर मुख्य अतिथि डॉ राघव के साथ प्रधानाचार्य डॉ जेआर मिश्र, उप प्रधानाचार्य शीला मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर रंगोली प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आकर्षक रंगोली सजाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक केके मिश्र ने छात्र-छात्राओं के सृजन कला कौशल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed