{"_id":"623e129bc17605005b4682ea","slug":"child-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-three-injured-ballia-news-vns644931346","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत, तीन जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा मार्ग स्थित सिंगही चट्टी के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक पर सवार ओमवीर (6) पुत्र अर्जुन राम निवासी सुलतानीपुर थाना कोतवाली की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि अन्य बाइक पर सवार दीपक (16) पुत्र हरिहर, बलवंत (19) पुत्र श्रवण, अंकित (16) पुत्र चंद्रजीत निवासीगण सुल्तानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों किशोर गांव के ही ओमवीर को अपनी बाइक पर बैठाकर रसड़ा के एक निजी विद्यालय में छोड़ने आ रहे थे, तभी पीछे से मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार किशोरों को धक्का मार दिया। जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। जिसमें ओमवीर ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। पुलिस ने मृत मासूम छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। उधर, आक्रोशित ग्रामीण कोतवाली पहुंच कर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस मामले में मृतक के पिता अर्जुन राम के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई आरम्भ कर दिया।