फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Child dies after being hit by tractor-trolley

Ballia News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बालक की मौत

Thu, 11 May 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by tractor-trolley
हल्दी। सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित सड़क पर बृहस्पतिवार को साढ़े 10 बजे ट्रैक्टर ट्राली के जद में आने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर ट्राली को फूंकने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने ऐसा करने से रोक दिया। नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर हल्दी-सहतवार मार्ग को जाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद जाम छुड़ाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र बिगहीं गांव निवासी संतोष तुरहा ने सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के पूरब स्थित खेत में सब्जी की खेती की है। वहीं से उसका नौ वर्षीय पुत्र अनुज तुरहा साइकिल से लौट रहा था। अभी सड़क पर कुछ ही दूर पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने शोर किया तो परिजनों समेत काफी लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोग उसे लेकर नजदीक के चिकित्सक के यहां गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं स्थानीय लोग ट्रैक्टर-ट्राली के साथ ड्राइवर को बिगहीं गांव लाए।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को फूंकने का प्रयास किया लेकिन समय रहते ग्रामीणों ने आग बुझा दी। बालक के शव को बीच सड़क पर रखकर हल्दी-सहतवार मार्ग को जाम कर दिया। संतोष के तीन लड़कों में अनुज सबसे छोटा था। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी बांसडीह शिवनारायण वैस, थानाध्यक्ष बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी ड्राइवर रजनीश वर्मा को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बार-बार जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को बुलाने की जिद की। क्षेत्राधिकारी ने निकाय चुनाव चलते व्यस्त होने का हवाला दिया। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद जाम छुड़ाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed