फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Child died after being injected in district hospital

जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की हुई मौत

Thu, 28 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Child died after being injected in district hospital
बलिया। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिला अस्पताल में एक 10 वर्षीय बच्चे को इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। अचानक हुई घटना से बच्चे के माता-पिता सदमे में हैं।
विज्ञापन

बैरिया थाना के दयाछपरा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले मेरे पुत्र गोलू (10) को पैर में चोट लगी थी। जिसका इलाज कराने जिला अस्पताल में आए, जहां बच्चे के पैर का प्लास्टर किया गया। प्लॉस्टर के बाद बच्चे को कुछ समस्या थी। इसपर बृहस्पतिवार को दोबारा बच्चे को लेकर जिला अस्पताल में दिखाने आया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बच्चे की तमाम जांच करवाई। इसके बाद बाहर से इंजेक्शन और दवा मंगवाई, जिसकी कीमत करीब 800 रुपये थी। इसी दौरान जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक के द्वारा इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की मौत हो गई। इस बाबत जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ बीपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा और जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाहर से दवा लिखे जाने के मामले पर कहा कि अस्पताल के चिकित्सकों को बाहर की दवा लिखे जाने के लिए सख्त मना किया गया है। अस्पताल में सारी दवाएं मौजूद हैं। यदि ऐसा है तो जांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed