फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Security Commissioner took stock of the damage to railway property

मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने रेलवे संपत्ति के नुकसान का लिया जायजा

Fri, 24 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Security Commissioner took stock of the damage to railway property
रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाना का निरीक्षण करते मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद। - फोटो : BALLIA
बलिया। छह दिनों पहले अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर हुए बवाल को लेकर गुरुवार को मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बवाल के दौरान युवाओं द्वारा स्टेशन पर की गई तोड़फोड़ और आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन किया। कहा कि रेलवे की संपत्ति का नुकसान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अप हरिहर नाथ एक्सप्रेस से पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त छपरा जंक्शन से बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। बलिया, रसड़ा और सुरेमनुपर स्टेशन पर तैनात उपनिरीक्षकों और जवानों के साथ बैठक किया, उन्हें बवाल के मद्देनजर दिशा निर्देश दिया। इसके बाद प्लेटफार्म, बैरक, आरपीएफ़ थाना, अपराध रजिस्टर, शस्त्र और फाइलों का रखरखाव भी देखा। कार्य में और सुधार लाने की चेतावनी दी। युवाओं के उपद्रव के दौरान तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में दर्ज मुकदमा में आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, जिससे भविष्य में कोई नुकसान न पहुंचा सके। दो घंटे तक समीक्षा की और लापरवाही पर क्लास भी लगाई। छह दिनों पहले हुए उपद्रव के दौरान हुई क्षति की वसूली में प्रशासन में जुटा हुआ है। बताया जाता है कि उपद्रव के दौरान करोड़ों की क्षति हुई है। इस मामले में कुल 350 आरोपी बनाए गए हैं। सिविल पुलिस व आरपीएफ संयुक्त रुप से कार्रवाई में जुटी है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि आरपीएफ की ओर से अभी रेलवे क्षति की रिपोर्ट नहीं आई है। बताया कि सभी आंकलन पूरा होने के बाद वसूली को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed