फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Secretary will come today, Jannayak Chandrashekhar Hospital and Cancer Institute will be better

Ballia News: आज आएंगे मुख्य सचिव, जननायक चंद्रशेखर अस्पताल एंड कैंसर इंस्टिट्यूट बनेगा बेहतर

Fri, 14 Apr 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary will come today, Jannayak Chandrashekhar Hospital and Cancer Institute will be better
भीमपुरा। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र रविवार को इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट पहुंचेंगे। आगमन को लेकर तैयारी का जायजा लेने इब्राहिमपट्टी पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार तैयारी को लेकर काफी नाखुश दिखे। देर शाम तक डीएम ने स्टेज, कुर्सी, पंडाल, सहित हर व्यवस्थाओं को सही कराया।
विज्ञापन

इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट में मुख्य सचिव सुबह 10.45 पर पहुंचेंगे। मऊ जनपद के शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ संजय सिंह ने बताया कि जननायक चंद्रशेखर अस्पताल एंड कैंसर इंस्टिट्यूट को सुपर स्पेशियलिट कैंसर इंस्टिट्यूट के रूप में डेवलप करने के लिए कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट व जननायक चंद्रशेखर अस्पताल एंड कैंसर इंस्टिट्यूट के बीच एक लिखित अनुबंध होगा। एसपीजीआई के डायरेक्टर डॉ. आरके धीमन व राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. सोनिया नित्यानंद भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में कैंसर मरीजों ओपीडी चल रही है और विषेशज्ञ चिकित्सको द्धारा कीमो व सर्जरी का काम चल रहा है। दूसरे यूनिट में रेडियो थिरेपी व सेकाई का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रमुख सचिव श्री मिश्र मेगा कैंप, मोबाईल वैन व आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह सहित अन्य गण मान्य लोग शामिल होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed