फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Secretary inspected development works

मुख्य सचिव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Fri, 19 Aug 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary inspected development works
नगर के लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरन मुख्य अतिथि मुख्य सचिव दुर? - फोटो : BALLIA
बलिया। बलिदान दिवस पर पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ जनपद के कई स्थलों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने विजयीपुर स्थित कटहल नाले के रेगुलेटर का निरीक्षण किया और अभियंता अरुण कुमार मिश्र से इसके संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इसके बाद, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय गए और वहां पर हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति कल्पलता पांडेय से विश्वविद्यालय में हो रहे निर्माण कार्यों और समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। मुख्य सचिव सुरहा ताल भी गए। उन्होंने सुझाव दिया कि सुरहताल को साफ किया जाए। इसमें मछली पालन करके किसानों की आय बढ़ाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरहाताल को अभ्यारण्य के रूप में विकसित करते समय ध्यान रखा जाए कि किसी भी किसान की जमीन इसमें न आने पाए। किसी प्रकार का जमीन विवाद उत्पन्न न हो। उन्होंने किसानों से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए भी कहा। सुरहा ताल परिसर में मुख्य सचिव ने हरिशंकरी के पौधे का रोपण किया। मुख्य सचिव अपने बचपन के स्कूल लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज में गए और वहां पर उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 1972 में उन्होंने इस स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद रांची चले गए, जहां आगे की उनकी पढ़ाई हुई। मुख्य सचिव ने भृगु मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना भी की। मुख्य सचिव ने पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में कंपोजिट विद्यालय सोनाडीह सीयर जूनियर बालिका अंडर-17 ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप फुटबॉल टीम की सदस्य कुमारी आंचल, कुमारी नीतू पांडेय, कुमारी निगम भारती को राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल टीम में चयन होने पर प्रमाणपत्र और फुटबॉल सामग्री दी। फुटबॉल टीम की इन खिलाडि़यों ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि हमारे यहां फुटबॉल खेलने के लिए कोई ग्राउंड नहीं है। इस दिशा में ठोस पहल करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed