फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Minister will inaugurate projects worth Rs 37 crore

Ballia News: 37 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

Thu, 02 Nov 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate projects worth Rs 37 crore
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद में होंगे। वो बासडीह के पिंडहरा में विधायक केतकी सिंह की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ ही मुख्यमंत्री 37 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 91 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा आदि के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 37.67 करोड़ से अधिक लागत की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 91 करोड़ से अधिक लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगी। लोकार्पित परियोजनाओं में शिक्षा विभाग की 945 लाख की दो परियोजनाएं, लोक निर्माण विभाग की 515 लाख की 11 परियोजनाएं, स्वास्थ्य विभाग की 1028.22 लाख की सात परियोजनाएं एवं गृह विभाग की 61.61 लाख की एक परियोजना, पर्यटन और पंचायती राज विभाग की दो परियोजनाएं शामिल हैं। शिलान्यास की जाने वाली 10 परियोजनाओं में 295.76 लाख के दो सड़क मार्ग, शिक्षा क्षेत्र की 1781.50 लाख की चार परियोजनाएं, गृह विभाग की 979.63 लाख की दो परियोजनाएं, तथा ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज की 6043.68 लाख की दो 02 परियोजनाएं शामिल हैं। विधायक केतकी सिंह की ओर से मैरीटार स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। अधिक से अधिक महिलाओं को जनसभा में शामिल करने की अपील की। मंडल, सेक्टर व बूथ अध्यक्ष को अलग अलग जिम्मेदारी दी। पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय यादव, विनोद शंकर दूबे, जयप्रकाश साहू, सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह मुन्ना, विश्राम सिंह, भोला सिंह बघेल, गुड्डू सिंह, प्रतुल ओझा, नीतिश पाण्डेय रंजन, अभिजीत तिवारी बब्लू, शेतांशु गुप्ता, दिनेश तिवारी, प्रमोद सिंह, टुनटुन उपाध्याय आदि थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बांसडीह क्षेत्र के घाघरा नदी से हो रहे कटान रोकने का उपाय करने, बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में महिला महाविद्यालय की स्थापना करने, महिला चिकित्सालय की स्थापना करने की अपील करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed