फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Minister's residence: First installment given to 162 beneficiaries

मुख्यमंत्री आवास : 162 लाभार्थियों को दी गई पहली किस्त

Tue, 19 Oct 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's residence: First installment given to 162 beneficiaries
जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2021-22 में 162 लाभार्थियों को जल्द छत मिल जाएगा। इसके लिए सरकार ने कवायद तेज कर दी है। चयनित लाभार्थियों को बतौर पहली किस्त 64.80 लाख जारी कर दिया गया है। डीआरडीए के पीडी ने किस्त जारी करने के साथ ही आवास को जल्द पूरा कराने का निर्देश सभी ब्लॉकों को दिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास का आवंटन सेक (सोशल इकॉनमिक कॉस्ट सेंशस) की सूची से किया जाता है लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं, जिनका नाम इस सूची में नहीं है और प्राकृतिक आपदा से पीड़ित होने के बावजूद उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल पाता है। वर्ष 18-19 में प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई। शासन से प्रावधान किया गया कि एक अप्रैल 2017 के बाद प्राकृतिक आपदा से ऐसे पीड़ित जिनका नाम सेक सूची में नहीं है, उन्हें आवास का लाभ दिया जाए। जिले में आवास योजनाओं का संचालन डीआरडीए (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) की ओर से किया जाता है। डीआरडीए के पीडी की माने तो योजना के तहत वरीयता के क्रम में ऐसे आवास विहीन परिवार जो कुष्ठ रोग प्रभावित, प्राकृतिक आपदा प्रभावित, कालाजार प्रभावित, वनटांगिया एवं मुसहर वर्ग, जेई या एईएस से प्रभावित परिवार हैं, उन्हें आवास के लिए चयन किया जाता है। योजना के तहत वर्ष 2020-21 में जिले को कुल 162 आवास का लक्ष्य मिला। इसके सापेक्ष लाभार्थियों का चयन किया गया और पहली किस्त कुल 64.80 लाख भी भेज दी गई है। आवासों को पूरा कराने के लिए सभी ब्लॉकों के बीडीओ को पत्र जारी किया गया है। अधिकारियों की मानें तो किस्त की धनराशि स्टेट पूल से सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन

अब तक बने 1109 मुख्यमंत्री आवास
वर्ष 2018-19---358
वर्ष 2019-20---478
वर्ष 2020-21---273
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की जा चुकी है। आवासों का निर्माण पूरा कराने के लिए सभी ब्लॉकों को निर्देश भी दिया गया है। - डीएन दुबे, पीडी, डीआरडीए, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed