फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Minister's birthday celebrated by planting saplings

वन पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की

Fri, 05 Jun 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's birthday celebrated by planting saplings
बलिया। भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर किसी ने पौधरोपण किया, गरीबों में फल और वस्त्र का वितरण किया तो किसी ने मंदिर में हव पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी नगर के कार्यकर्ताओं ने टीडी कॉलेज चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में हवन पूजन कर मुख्यमंत्री दीर्घायु होने की कामना की गई। इसके बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया। इस मौके पर जिला प्रभारी पंकज सिंह, जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन, सूर्यप्रकाश, रोहित सिंह, राजीव गुप्ता, चंदन सिंह, चेतन सिंह, गुड्डू वर्मा, महेश, नितिन अग्रहरि, विशाल वर्मा, कृष्णा वर्मा, सचिन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

रसड़ा : श्रीनाथ बाबा मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि ने मंदिर में पूजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। सीएचसी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाक्टरों के साथ फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। साथ ही मुख्यमंत्री को दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर डॉ एजी अंसारी, अनिल राय, राम विनय राय, संजय जयसवाल, संदीप सोनी, हर्ष नारायण सिंह, शिशिर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मधुबनी स्थित मां काली मंदिर में हवन पूजन करके मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन, मधुबनी, रानीगंज बाजार में लोगों में मास्क दिया। कोटवां पीएचसी परिसर व बैरिया ब्लाक परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर हिंयुवा के पंकज सिंह, राकेश सिंह, मनमोहन तिवारी, मिथिलेश केशरी, दिग्विजय सिंह, भानू तिवारी, रोहित गोस्वामी आदि रहे।
गरीब असहाय महिलाओं में वस्त्र वितरित
घोघा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिन पर भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की ओर से 12 गरीब और असहाय महिलाओं में वस्त्र वितरित किया। इस मौके पर मुनजी कुमार, अमित यादव, राकेश प्रजापति, अग्निवेश गुप्ता, विशाल तिवारी उपस्थित रहे। नगरा: क्षेत्र के भाजपा, हिंयुवा एवं आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। जिला पंचायत के छत पर कार्यकर्ताओं ने राजीव सिंह चंदेल के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर योगी आदित्य नाथ के दीर्घायु होने की मंगलकामना की। भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ल के नेतृत्व में ब्लाक परिसर, थाना परिसर, सीएचसी परिसर एवं डाक बंगला परिसर में चिकित्सकों एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में पौधरोपण किया। हनुमान चौक पर राहगीरों में मास्क बांटा। इस मौके पर सौरभ किशोर मिश्र, रजनीश सिंह, फतेह बहादुर सिंह, राजू सोनी, मुन्ना गोंड, उमाशंकर सैनी, प्रिंस सिंह मौजूद रहे।

सुखपुरा: विश्व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर तुलसी का पौधा वितरित किया। इस मौके पर प्रमोद सिंह, राकेश सिंह, अशोक सिंह, अजय सिंह, प्रकाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश, नितेश सिंह, विनोद सिंह, राजू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed