फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Minister praised Ballia on prevention of Kovid-19

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम पर बलिया की सराहना की

Sat, 12 Sep 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister praised Ballia on prevention of Kovid-19
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना के रोकथाम के प्रयासों की भी जानकारी ली। लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व रविन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर व सकलदीप राजभर के अलावा बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव, बेल्थरा विधायक धनंजय कन्नौजिया, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह भी जुड़े थे। इस सभी जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों व योजनाओं के बारे में फ़ीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना पर अंकुश को लेकर बलिया में बढ़िया काम हुआ है। उन्होंने इसके लिए नोडल अधिकारी रंजन कुमार व सुजीत कुमार तथा जिलाधिकारी एसपी शाही की सराहना की। आगे भी लोगों को जागरुक करते रहने के लिए विभिन्न कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो। विकास कार्यों व बड़ी परियोजनाओं के निर्माण में गतिशीलता और गुणवत्ता बनी रहे। जनशिकायतों के त्वरित समाधान के लिए तहसील व थाना समाधान दिवस शुरू कर जनता को न्याय दिलाएं। जहां विवाद हो वहां पहले से ही पाबंदी की कार्रवाई कर लें। कहा कि हर परियोजना के लिए एक-एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए, ताकि उसकी गुणवत्ता व समयबद्धता पर नजर रखी जा सके। जिले में अमृत योजना या पेयजल की कोई स्किम है तो उसकी प्रगति बनी रहे। उन्होंने कहा कि बलिया आर्सेनिक प्रभावित इलाका है। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क स्थापित कर प्रस्ताव बनवा लें। यह भी निर्देश दिए कि यूरिया व डीएपी की कालाबाजारी नहीं हो सके, इस पर खास ध्यान दें। खाद्यान्न वितरण पूरी पारदर्शी तरीके से हो। कहीं भी कोई शिकायत की नौबत नहीं आनी चाहिए। विकास कार्यों के सम्बंध में कहा, ई-टेंडरिंग के माध्यम से पारदर्शी तरीके से ही कोई काम कराएं। शासन स्तर पर लंबित मामले भी निपटा कर विकास कार्यों के लिए तत्काल धन आवंटित करने के निर्देश लखनऊ में मौजूद शासन स्तर से अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए शीघ्र दें भूमि उपलब्धता की सूचना
बलिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन उपलब्धता की बात दो वर्ष से कही जा रही है। जल्दी से भूमि उपलब्धता की सूचना भेजें, ताकि मेडिकल कालेज बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बलिया से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत समय से कार्यवाही हो। बलिया में 177 ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनना है, जिसे जल्दी बनवाने की कार्यवाही हो। राजस्व वृद्धि के सम्बन्ध में भी जरूरी निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों से भी लगातार संवाद बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया। जिलाधिकारी ने कल्याणकारी योजनाओं व जिले की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को गन्ना भुगतान की समीक्षा में बताया गया कि 3343 किसानों में 3095 किसानों का भुगतान हो गया है। शेष किसानों को कुल मिलाकर 21 लाख का भुगतान करना है, जो जल्द ही हो जाएगा।
कोविड-19 में मण्डल में अव्वल रहा बलिया
बलिया। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के प्रसार पर रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा की। मण्डलायुक्त ने बताया कि बलिया में कोरोना पर काफी कंट्रोल है। कुल जांच के मुकाबले 5.96 प्रतिशत पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। कुल 4267 केस में 12 प्रतिशत एक्टिव केस रह गए हैं। जिले में बसन्तपुर में एल-2 अस्पताल का काम करीब पूरा हो चुका है। सिर्फ एकाध मशीनें आनी बाकी है, जिसके लिए जिलाधिकारी स्वयं नजर बनाए हुए हैं। मण्डल के
पुलों के निर्माण की समीक्षा की
बलिया। मुख्यमंत्री ने बड़ी परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर श्री पंत ने गंगा नदी के श्रीरामपुर घाट पर बनी पुल व सुरक्षात्मक कार्य के बारे में बताया कि पुल बन चुका है। सिर्फ अप्रोच मार्ग बनना बाकी है, जिसका कार्य प्रगति पर है। इसी तरह सिकन्दरपुर क्षेत्र में घाघरा नदी के खरीद-दरौली घाट पर पुल व अप्रोच मार्ग का निर्माण प्रगति पर है। पानी कम होते ही अक्तूबर से काम शुरू हो जाएगा और समय सीमा में पूरा करा दिया जाएगा। घाघरा नदी पर चांदपुर के सामने पुल के निर्माण के बाबत बताया कि 11 हेक्टेयर जमीन की खरीद बाकी है, जिसकी कार्यवाही की जा रही है। गंगा नदी पर नौरंगा के सामने शिवपुर घाट पर स्वीकृत पुल का निर्माण नवम्बर से शुरू होने की बात कही।
सीवरेज कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
बलिया। सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि संशोधित प्राक्कलन एमडी जल निगम के यहां भेजा गया है। वहां से आते ही काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस कार्य को शीघ्र शुरू कराकर तेजी से कराने के निर्देश दिए। समीक्षा में अवमुक्त धन से अधिक खर्चा होने पर प्रमुख सचिव ने सवाल किया, जिस पर बताया गया कि इसमें जिम्मेदार अफसर पर कार्रवाई भी हो चुकी है।
जल संरक्षण पर विशेष काम की जरूरत: मस्त
बलिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जल संरक्षण पर विशेष काम करने की जरूरत है। सुरहा ताल एक बड़ा एरिया है और उसका जल प्रवाह बना रहे इस पर भी काम होना चाहिए। ऑर्गेनिक खेती की तमाम सम्भावनाएं हैं। आपके नेतृत्व में प्राकृतिक खेती इतनी हो सकती है कि प्रदेश उसका केंद्र बन सकता है। बाढ़ विभाग के कार्यों को जांच कराए जाने के साथ जेपी नगर जाने वाली जर्जर सड़क का भी निर्माण करा देने की भी बात कही। वहीं, सलेमपुर सांसद ने घर-घर नल योजना के बारे में उपयोगी सुझाव दिए।
रसड़ा में बन रहे सब स्टेशन में आए तेजी
बलिया। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि बलिया में बिजली की समस्या है। रसड़ा में 400 केवीए का सब स्टेशन बन रहा है। इस कार्य मे तेजी आए। राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर ने मनियर में बने अस्पताल भवन को चालू करने की मांग की। वहीं, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि रसड़ा में मुख्य मार्ग पर 80 एकड़ भूमि उपलब्ध है। उसका सदुपयोग किया जा सकता है। चीनी मिल भी चालू हो जाती तो जिले के गन्ना किसानों की दिक्कत काफी कम हो जाती। घाघरा नदी पर भागलपुर पुल के जरिए आने वाले रास्ते को स्टेट हाई वे घोषित करने की मांग की।

निर्भया के नाम पर बने राजकीय डिग्री कालेज: उपेंद्र
बलिया। खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अवगत कराया कि हर वर्ष पुलिस लाइन व स्टेडियम में जलजमाव से स्थिति खराब हो जाती है। गडहांचल में अगलगी की होने वाली घटनाओं के दृष्टिगत उधर फायर स्टेशन बनवाने की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए निर्देशित करने की बात कही। निर्भया के नाम पर डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग की, ताकि गड़हांचल क्षेत्र की बालिकाओं को दूर जाने से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed