फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Minister inaugurates anti-flood works, people watched live telecast

मुख्यमंत्री ने बाढ़रोधी कार्यों का किया उद्घाटन, लोगों ने देखी लाइव टेलीकास्ट

Wed, 03 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurates anti-flood works, people watched live telecast
ामगढ़ में नदी किनारे सुरक्षा अर्थ कार्य की परियोजना का लखनऊ से उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यन - फोटो : BALLIA
रामगढ़। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गंगा नदी के बांए किनारे पर स्थित बलिया-बैरिया तटबंध और एनएच 31 के 27.200 किमी से लेकर 27.400 के मध्य 3.69 करोड़ रुपये के की परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की दोपहर में लखनऊ से बटन दबाकर ऑनलाइन लोकार्पण किया। जिसका सीधा प्रसारण सोनार टोला रामगढ़ में भी दिखाया गया।
विज्ञापन

लाइव टेलीकास्ट में मुख्यमंत्री ने जनता जनार्दन का अभिवादन करने के साथ ही बाढ़ विभाग के अधिकारियों की भी पीठ थपथपाई। साथ ही लखनऊ से चल रहे लाइव टेलीकास्ट का सीधा प्रसारण देख रहे लोगों को आश्वस्त किया कि जो भी नवीन परियोजनाएं हैं, मानक के अनुरूप 15 मई से पहले पूर्ण हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से ही पूरे प्रदेश के 146 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। वहीं 170 नवीन परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कटान पीड़ितों के दर्द को बया करते हुए कहा कि हम व हमारे जन प्रतिनिधियों ने बाढ़ कटान के दर्द को नजदीक से देखा है और महसूस किया है कि अगर समय से कटान रोधी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं तो निश्चित ही बाढ़ कटान से होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। कहा कि मैंने यह ठान लिया था कि इस बार जो भी कटान रोधी परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है वह बरसात से पहले पहले हर हाल में 15 मई तक पूर्ण हो जाएगी, इसकी हिदायत भी बाढ़ विभाग के अधिकारियों को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से देते नजर आए। लेकिन विभागीय प्रचार प्रसार कम होने के कारण सुनार टोला रामगढ़ में लाइव टेलीकास्ट का प्रसारण देखने वाले लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। इस मौके पर बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता कमलेश कुमार, अवर अभियंता जावेद अहमद, प्रशांत कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद, चंद्रशेखर सिंह, सुनील पांडेय, सुरेश कुमार गुप्ता, पंकज सोनी, दीपक ओझा, रितु मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed