फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Minister gave relief material to flood victims

मुख्यमंत्री ने बाढ़पीड़ितों में किया राहत सामग्री का वितरण

Tue, 17 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave relief material to flood victims
दयाछपरा में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटते मुख्यमंत्री। - फोटो : BALLIA
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित दूबे छपरा में राहत कार्यों का जायजा लेने के बाद पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने दुबे छपरा रिंग बंधा टूटने के बाद बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री दी जाए। ताजा भोजन और पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हर संभव राहत के लिए प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी उनके खड़े रहेंगे। प्रशासन को निर्देश दिया कि पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध रखी जाए। बाढ़ पीड़ितों को ताजा भोजन और स्वच्छ पेयजल के साथ दवाओं और आवागमन के लिए पर्याप्त नावों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि पशुओं के लिए चारा और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखें। कहा कि जलस्तर अभी भी बढ़ सकता है। ऐसे में कटान प्रभावित क्षेत्रों में कटान रोकने की भी तैयारी पूरी रहे। कहा कि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर शुरू कराया है जो सराहनीय है। उन्होंने प्रशासन को भी इस प्रकार की पहल में हरसंभव सहयोग को आगे रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दूबेछपरा में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर साल हो रही कटान को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था की जाएगी। जैसे ही जलस्तर कम होगा वैसे ही नदी की धारा को डाइवर्ट करने संबंधित प्रोजेक्ट पर विचार किया जाएगा। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए पिछले दो वर्षों में आठ स्थानों पर ऐसा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed