{"_id":"605e23ae8ebc3e8c8e61c5bd","slug":"chhatti-incident-led-to-a-fight-over-ghatauli-three-arrested-ballia-news-vns5821352116","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिनैती की घटना निकली घटतौली को लेकर मारपीट की, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिनैती की घटना निकली घटतौली को लेकर मारपीट की, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार के कोटवा मोड़ पर बियर दुकान के पास बृहस्पतिवार की शाम एक गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 13500 रुपये छीन कर भाग निकले थे। इस मामले को पुलिस संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई। जिसमें मामला छिनैती का नहीं, बल्कि मारपीट का निकला।
एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि डिलीवरी मैन कोटवा निवासी अर्जुन पुत्र मंगल के साथ कोटवा मोड़ पर गैस की घटतौली को लेकर उपाध्यायपुर निवासी अनिल माली, गोविंद यादव, मुकेश यादव व एक अन्य व्यक्ति के साथ उसकी मारपीट हुई थी। यह बात पीड़ित ने स्वयं स्वीकार की है। पूछताछ में डिलीवरी मैन अर्जुन ने बताया कि मेरे पैसे लूटे नहीं गए हैं, बल्कि मारपीट में कहीं गिर गए हैं।
बताया कि डिलीवरी मैन की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनिल माली, गोविंद यादव व मुकेश यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। एसओ ने बताया कि छिनैती की घटना नहीं हुई है।