{"_id":"5fb405118ebc3e8cba6c49c1","slug":"chhat-pooja-in-ballia-ballia-news-vns558674048","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाय खाय आज, छठ की खरीदारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय खाय आज, छठ की खरीदारी शुरू
विज्ञापन
बलिया शहर के शहीद पार्क चौक में मंगलवार को छठ पर्व के लिए चूड़ियों की खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : BALLIA
बलिया। छठ पर्व की शुरुआत बुधवार को नहाय खाय के साथ हो जाएगी। इसे लेकर बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। मंगलवार को ही लोगों ने छठ पर्व के लिए दउरा, सुपली के साथ ही ऐसे फलों की खरीदारी शुरू कर दी, जो जल्द खराब नहीं होते हैं। यही नहीं, बाजार में लौकी की मांग भी काफी रही क्योंकि बुधवार को व्रती महिलाएं नहाय खाए में लौकी की सब्जी का ही इस्तेमाल करती हैं।
दुकानदारों ने बताया कि मंगलवार को लौकी की मांग बढ़ी रही लेकिन इसकी सबसे अधिक खरीदारी बुधवार को ही होगी। इस समय लोग ताजी सब्जियां खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसलिए आज उन्हीं लोगों ने लौकी की खरीदारी की, जिन्हें बुधवार को इसके भाव बढ़ने की आशंका थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय बाजार में नारियल और अन्नानास फल की मांग काफी बढ़ गई है क्योंकि लोगों को लगता है कि छठ नजदीक आने के बाद इनके दाम में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इसके मद्देनजर वह ऐसे फलों की खरीदारी पहले ही कर ले रहे हैं, जो जल्दी खराब नहीं होते हैं।
बांसडीह बाजारों में महिलाएं पूजा सामग्री के साथ ही अपने व बच्चों के लिए कपड़ों की खरीदारी करती नजर आ रही हैं। पिछले साल से इस बार सभी सामानों का रेट बढ़ा हुआ है। दउरा इस समय 100 से 150 रुपये तक में मिल रहा है, जो पिछले साल तक 70 से 90 रुपये तक में मिल रहा था। सुपली की कीमत भी इस बार 50 से 70 रुपये तक है, जो पिछले साल 30 से 50 रुपये तक में मिल रही थी।