{"_id":"647795d571fd6316180bf2a4","slug":"chhapra-audihar-including-two-passengers-canceled-till-june-19-ballia-news-c-20-1-231503-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनें 19 जून तक निरस्त, कई का रूट डायवर्ट, पढ़ें क्या है कारण?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनें 19 जून तक निरस्त, कई का रूट डायवर्ट, पढ़ें क्या है कारण?
Thu, 01 Jun 2023 07:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 07:32 AM IST
सार
वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, 15 जून को अप डाउन आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस जफराबाद-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते, 12, 14 जून को 09065 व 09066 छपरा-सूरत-छपरा विशेष गाड़ी व 06 से 15 जून तक 14017-14018 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस, 12 जून को चलने वाली 09065- 09066 विशेष गाड़ी जौनपुर-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
औंड़िहार स्टेशन पर व सादात स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण कार्य को लेकर कई ट्रेनों का संचालन 19 जून तक बाधित और रूट डायवर्ट रहेगा। उक्त जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि दो से 19 जून तक 05135 व 05136 औंड़िहार-छपरा-औड़िहार पैसेंजर और 14 से 19 जून तक 15112 व 15111 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, 15 जून को अप डाउन आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस जफराबाद-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते, 12, 14 जून को 09065 व 09066 छपरा-सूरत-छपरा विशेष गाड़ी व 06 से 15 जून तक 14017-14018 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस, 12 जून को चलने वाली 09065- 09066 विशेष गाड़ी जौनपुर-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलेगी।
09525 ओखा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी व 09, 14 एवं 15 जून को 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-पं0 दीन दयाल उपाध्याय जं.-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
11 जून को 14523 बरौनी-अम्बाला छावनी एक्सप्रेस फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलेगी। छपरा से तीन व 10 जून को 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा से 90 मिनट व 17 जून को 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। 09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी छपरा से 90 मिनट, 04055- 04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी बलिया से 90 से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 30, 31 मई, 02, 03, 05, 06, 07, 10, 12, 16, 17 एवं 18 जून को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस 60 से मिनट बिलंब से चलेगी। 14 जून को 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 90 मिनट बिलंब से चलेगी। 15 जून को 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 30-30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। अशोक कुमार ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि इस अवधि में यात्रा करने से पूर्व ट्रेन का लोकेशन की जानकारी करने के बाद ही घर से निकले।