फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Checking from railway station to roads on Independence Day

Ballia News: स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेशन से लेकर सड़कों पर चेकिंग

Fri, 15 Aug 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Checking from railway station to roads on Independence Day
स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते आरपीएफ कर्मी।  - फोटो : संवाद
बलिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस द्वारा पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल आदि में संदिग्धों की तलाश की गई। हाइवे, यूपी बिहार के बार्डर क्षेत्रों समेत अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेते हुए वाहनों की चेकिंग की। आरपीएफ व जीआरपी ने डाग स्क्वाड के साथ रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, ट्रेनों में यात्री सामानों की जांच की संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इस दौरान ट्रैक व वाशिंग पिट की जांच किया।
विज्ञापन

शहर में एसपी उत्तरी कृपाशंकर के नेतृत्व में पुलिस फोर्स रेलवे स्टेशन, रोडवेज, होटल व लाॅजों में चेकिंग किया। संदिग्धों की तलाश के साथ ही लोगों के सामानों आदि की भी जांच पड़ताल किया गया। होटल, शॉपिंग मॉल में भी पुलिस टीम ने पहुंच कर रूके हुए लोगों की पहचानपत्रों की जांच की। एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। इसी के तहत सभी सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चला कर चेकिंग किया जा रहा है। वहीं एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा सिकंदरपुर, उभांव व बांसडीह क्षेत्र में गस्त कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास से मनाने की अपील की। शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में भी अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग टीम में सीओ सिटी/ एएसपी श्यामकांत, कोतवाल राकेश कुमार सिंह के अलावा सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed