फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cheating in up board examination

यूपी बोर्ड परीक्षा में जमकर बही नकल की गंगा

Tue, 01 Mar 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Tue, 01 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Cheating in up board examination
तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी नकल की वैतरणी में जमकर गोता लगा रहे हैं। मंगलवार को हाईस्कूल की प्रथम पाली में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र वितरित होते ही खिड़कियों से प्रश्नपत्र बाहर आया।
विज्ञापन


 जिसे हल कराकर नकल माफियाओं के साथ ही परीक्षार्थियों के अभिभावकों ने हल कार्बन कापी परीक्षार्थियों तक पहुंचाया। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा के दौरान नकल कराने वाले पूरे समय खिड़कियों पर झूलते देखे गए।
विज्ञापन


वहीं परीक्षार्थी कक्ष निरीक्षक के सामने ही गाइड खोलकर खुलेआम नकल करते रहे और परीक्षा शुचिता तार-तार होती रही। यहां तक कि शिक्षक भी छात्रों से सुविधा शुल्क वसूल कर उन्हें नकल कराने में व्यस्त देखे गए। बैरिया तहसील का शायद ही कोई परीक्षा केंद्र हो जहां कहा जा सके कि परीक्षा की शुचिता तार-तार न हो रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आलम यह रहा कि परीक्षा कक्ष के अंदर परीक्षार्थी झुंड बनाकर नकल करते देखे गए। पुलिसकर्मी की भी तैनाती नदारद रही। कहीं एक होमगार्ड तो कहीं एक सिपाही और होमगार्ड के सहारे परीक्षा केंद्र का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed