फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CHC Sonbarsa will soon become Trauma Center: MP

सीएचसी सोनबरसा जल्द बनेगा ट्रामा सेंटर: सांसद

Sun, 07 Mar 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
CHC Sonbarsa will soon become Trauma Center: MP
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा को ट्रामा सेंटर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गई है। इसकी जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को अपने दोकटी स्थित आवास पर पत्रकारों को दी। सांसद ने बताया कि ट्रामा सेंटर मुख्य रूप से एनएच का प्रोजेक्ट है और यह एनएच के आसपास बनाया जाता है। सीएचसी सोनबरसा एनएच के किनारे है और जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर है। किसी प्रकार घटना या दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज सीएचसी सोनबरसा से रेफर होकर जब तक जिला अस्पताल पहुंचता है, तब तक काफी देर हो गई रहती है। सांसद ने बताया कि सीएमओ से हुई बातचीत में इस पर सहमति बन गई है तथा इस पर काम भी शुरू हो गया है। ट्रामा सेंटर के लिए इमरजेंसी, एक्स-रे, सेंटर लाइन ऑक्सीजन, वेंटीनेटर आदि यथाशीघ्र सीएचसी सोनबरसा पर पहुंच जाएगा। इस प्रक्रिया में बलिया का स्वास्थ्य विभाग लग गया है। बताया कि मुझे विश्वास है कि अप्रैल महीने के आखिर तक सीएचसी सोनबरसा पर ट्रामा सेंटर काम करने लगेगा। कहा कि सोनबरसा में बन रहे 100 बेड के अस्पताल व ट्रामा सेंटर के लिए धन की समस्या आड़े नहीं आएगी। पैसे की कोई कमी नहीं है। हरेक जिले में नेशनल हेल्थ मिशन का प्रत्येक वर्ष फंड आता है मैं उसका चेयरमैन हूं। पैसे की कोई कमी नहीं होगी। बताया कि मेरी सीएमओ से यह भी बात हुई है कि जिले के हरेक सीएचसी पर महिला चिकित्सक सप्ताह में एक दिन मेडिकल वैन से जाएगी और वहां महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच और इलाज करेंगी। सांसद ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं जो कहता हूं वो करता हूं और वह दिखता है। बलिया आजादी की लड़ाई में नंबर एक पर रहा है, मेरे कार्यकाल में विकास में भी नंबर वन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed