फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   chayita gayan in ballia

दो गोला चइता गायन का उठाया लुत्फ

Sat, 10 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
chayita gayan in ballia
सहतवार कस्बा में आयोजित चैता मुकाबला के दौरान गीत प्रस्तुत करते गायक सुदर्शन यादव। - फोटो : BALLIA
सहतवार। महात्पालेश्वरनाथ मन्दिर पर हरिनाम कीर्तन का शुक्रवार की देर शाम पूर्णाहुति हुई। इसके उपरांत हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मंदिर कमेटी के तत्वावधान में चइता गायन का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के गायकों ने शनिवार की भोर तक लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

बिहार के अरविंद अभियंता व्यास और सुदर्शन यादव व्यास के बीच दो गोला चइता का मुकाबला हुआ। अरविंद अभियन्ता ने आराधना गीत के साथ ही सुमिरन में पारंपरिक गीत की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सुदर्शन यादव ने ईश वंदना के साथ सुमिरन गाकर लोगों को आनंदित किया। इसके बाद, दोनों व्यासों ने राम जन्म से लगायत देवताओं के दर्शन आदि को चइता के रूप में प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। इसके पूर्व, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह राजू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उमाशंकर दूबे, कपिलदेव प्रसाद तकई, मोहन प्रसाद, डब्लू सिंह, टुंटू सिंह, पीएन सिंह, हरिशंकर पांडेय, श्याम पांडेय, श्रीभगवान पांडेय, राहुल पांडेय आदि रहे। संचालन पवन प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed