फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chaotic elements uprooted pepper and mango plants

मिर्ची व आम के पौधों को अराजकतत्वों ने उखाड़ा

Wed, 09 Sep 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chaotic elements uprooted pepper and mango plants
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सराक गांव समीप खेतों में मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने मिर्ची और आम के पौधों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि सराक निवासी किसानों का खेत गांव के पास है। बुधवार को जब किसान खेतों में गए तो मिर्च का खेत व आम के पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया गया था। सराक निवासी किसान मुन्ना राजभर पुत्र राम झलक का चार कट्ठा, रमेश राजभर पुत्र काशी पांच काठा, रामाशीष राजभर का लाल मिर्ची के करीब एक कट्ठा की नर्सरी, पूरन सिंह पुत्र श्रीपति सिंह के 10 आम के पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया गया था। किसानों ने बताया कि आए दिन खेत में लगे पौधों को अराजकतत्व उखाड़ कर फेंक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed