फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chaos in the state

प्रदेश में अराजकता

Fri, 25 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 25 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chaos in the state
बेल्थरारोड रामलीला मैदान में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को 51 किलो का का माला पहनाकर स्वागत करते बसपा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी।
बसपा के प्रदश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से देश में हाहाकार मचा हुआ है। उद्योगपति और पैसे वाले बैंकों के कतार में नहीं है। जबकि गरीब लोग पूरे दिन पैसों के लिए बैंकों की परिक्रमा करने को विवश है। शुक्रवार को रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भाजपा देशभक्ति का झूठा नाटक कर रही है, वहीं कांग्रेस का कोई नाम लेने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सर्वत्र अराजकता का माहौल है। लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अखिलेश सरकार में सिर्फ फाइलों में विकास कार्य हो रहा है। वास्तविकता के धरातल पर कहीं विकास दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के दौरान गुंडे और माफिया जेल की सलाखों के पीछे थे। लेकिन इस समय वे स्वतंत्र विचरण कर रहे है। उन्होंने कहा कि बसपा राज में संचालित योजनाओं को सपा सरकार ने बंद कर दिया। जिससे सूबे का विकास अवरूद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में जमा कालाधन लाने में विफल रहे है। वहीं नोटबंदी से देश में आर्थिक आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पूर्व मंत्री घूरा राम ने सर्वसमाज के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का भरोसा दिलाते हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की।


इस मौके पर  जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, मंडल कोआर्डिनेटर विनोद सेहरा, हरिशचंद्र, संतोष राम, शिवशंकर चौहान, अभिराम सिंह दारा, दिनेश राजभर, चैन प्रताप, राजकुमार कुमार जायसवाल, संदीप कुमार वर्मा, सत्यप्रकाश, राजाराम, विक्रमा मौर्य आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed