फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandrashekhar gave a new identity to Ballia in the country: Yogi Adityanath

चंद्रशेखर ने देश में बलिया को दी नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

Sun, 06 Nov 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar gave a new identity to Ballia in the country: Yogi Adityanath
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित जनसभा के दौरान विभिन्न परियोजनाओं का रिमोट से लोकार्पण करते मुख्यमं - फोटो : BALLIA
बलिया। जननायक चंद्रशेखर ने बलिया को एक नई पहचान दी। आजाद भारत की राजनीति के एक नए चेहरे ने बलिया से निकलकर अपनी पहचान देशभर में बनाई। कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक, महाराष्ट्र और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक, नेपाल से लेकर बांग्लादेश तक देश में ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां चंद्रशेखर के प्रशंसक नहीं हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

अपने निर्धारित कार्यक्रम से आधे घंटे विलंब से लगभग 11:30 बजे जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जननायक चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जनपद से सब्जियों के निर्यात के लिए मिर्च लेकर दोहा कतर जाने के लिए ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘आजीविका से आत्मनिर्भरता की ओर’ कार्यक्रम के तहत निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 महिलाओं में टूल किट का वितरण किया। 75 करोड़ की कुल 46 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर हमेशा मूल्यों और आदर्शों की राजनीति की। देशहित उनके लिए सर्वोपरि था। संसदीय लोकतंत्र की मजबूती उनकी अहम भूमिका थी। जब लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास हुआ तो वह देश के लिए मुखर स्वर बने। जब स्वदेशी आंदोलन चला तो उन्होंने खुलकर इसका समर्थन किया था। जिस प्रतिमा का अनावरण किया गया, उसका निर्माण कार्य आजमगढ़ में हुआ है। कहा कि उस हस्त शिल्पकार की तारीफ करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बलिया बागी स्वभाव के लिए जाना जाता है, लेकिन उससे भी अलग हटकर अपनी पहचान बना सके, इसका आज शुभारंभ हुआ है। कृषक संगठनों के माध्यम से यहां अलग-अलग सब्जी का उत्पादन होगा और वह दुनिया भर के अंतराष्ट्रीय बाजार में जाएगी। किसान की आमदनी को दोगुनी करनी है तो खेत से बाजार तक का सफर बेहतर तरीके से कराना होगा। दोनों तरफ गंगा और सरयू जैसी बड़ी नदियां होने कारण जल मार्ग से कृषि उत्पाद को वैश्विक बाजार तक पहचाने में मदद मिलेगी। भविष्य में इस मार्ग पर मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब बनाने पर विचार किया जा सकता है। व्यापार और रोजगार को देखा जाए तो हल्दिया-वाराणसी वाया बलिया होकर जल मार्ग का उपयोग हो तो हजारों लोगों को यहीं रोजगार मिल जाएगा। यहां से बाहर अन्य प्रांतों में रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इसमें कृषक उत्पादन संगठन काफी बेहतर कर सकता है। सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ है। आश्वस्त किया कि बलिया के विकास के लिए कोई परियोजना लंबित नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला स्वावलंबन की पहल सराहनीय
बलिया। निराश्रित महिलाओं को महिला स्वावलंबन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि टूल किट देने के बाद इनके प्रशिक्षण व अन्य व्यवस्था को कर लिया जाए। मिल्क प्रोड्यूसर के साथ पोषण मिशन के साथ भी इनको जोड़ने पर बल दिया, ताकि पोषण से जुड़े कार्य पारदर्शी तरीके से हो सके। दुग्ध उत्पाद में झांसी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस दिशा में सकारात्मक परिणाम दिखाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि किसी एक ब्लॉक को चुन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दुग्ध उत्पादन के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।

बलिया ः चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की प्रतिमा के अनावरण के बाद श्रद?

बलिया ः चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की प्रतिमा के अनावरण के बाद श्रद?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed