फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandauli police arrested EO Rasda in case of 11 years old irregularities in Kanshiram awas yojana

Ballia: चंदौली पुलिस ने ईओ रसड़ा को किया गिरफ्तार , 11 साल पहले कांशीराम आवास में अनियमितता का मामला

Mon, 19 Dec 2022 06:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Dec 2022 06:01 PM IST
सार

बलिया के रसड़ा स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में तैनात ईओ राजेंद्र प्रसाद को चंदौली पुलिस ने गिरफ्तार किया। राजेंद्र प्रसाद वर्ष 2011 में  चंदौली नगर पालिका में ईओ के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
Chandauli police arrested EO Rasda in case of 11 years old irregularities in Kanshiram awas yojana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के रसड़ा स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब चंदौली से आई पुलिस ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। ईओ को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ लेती गई। बाद में रसड़ा पुलिस ने बताया कि अधिशाषी अधिकारी चंदौली में कांशीराम आवास में हुए अनियमितिता के मामले में आरोपी है। 

विज्ञापन


चंदौली से आई पुलिस टीम ने सोमवार को पहले रसड़ा कोतवाली पुलिस से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद तत्काल नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची और ईओ राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लेकर चली गई। ईओ के अचानक गिरफ्तार होने से कोई समझ नहीं पाया की क्या मामला है। गिरफ्तारी क्यों हुई है।

विज्ञापन

42 लोगों पर जांच की कार्रवाई

बाद में स्थानीय पुलिस ने बताया गया कि अनुसार वर्ष 2011 में राजेंद्र प्रसाद चंदौली नगर पालिका में ईओ के पद पर तैनात थे। उस समय कांशीराम आवास आवंटन में अनियमितता सामने आई थी। इसमें तत्कालीक प्रशासनिक अधिकारियों सहित करीब 42 लोगों पर जांच की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ईओ राजेंद्र प्रसाद भी आरोपी हैं। सीओ एसएन बैस ने बताया की ईओ को चंदौली पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed