{"_id":"6313913cf83b46452a5230d5","slug":"challan-of-shopkeeper-with-a-gun-bjp-workers-created-a-ruckus-ballia-news-vns672384321","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का तमंचे के साथ चालान, भाजपाइयों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार का तमंचे के साथ चालान, भाजपाइयों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना परिसर में बाइक मिस्त्री को चालान करने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण साथ मे?
- फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बांसडीहरोड बाजार में शनिवार को पुलिस ने मोटरसाइकिल मिस्त्री को कथित तौर पर तमंचे के साथ गिरफ्तार करने को लेकर दुकानदारों व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने दुकानदार का चालान कर दिया।
शनिवार की दोपहर बांसडीहरोड बाजार में दो सिपाही पहुंचे। मोटर मिस्त्री छोटे यादव की दुकान पर पहुंचकर एक कट्टा बरामद दिखाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर दुकानदार ने विरोध करना शुरू कर दिया। मिस्त्री का आरोप है कि सिपाहियों ने मेरे दुकान पर कट्टा रख दिया और फंसा दिया है। इसके बाद पुलिस दुकानदार को थाने ले आई।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदार थाने पर पंहुचे। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। दुकानदारों का आरोप था कि पुलिस ने उक्त दुकानदार को राजनीति से प्रेरित होकर फंसाया है। मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि दो सिपाही बाइक बनवाने मिस्त्री के पास गए थे। जब मिस्त्री ने पैसा मांगा तो तमंचे में चालान कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ से भी काफी देर तक दुकानदारों से बातचीत हुई। पुलिस ने पकड़े गए दुकानदार का आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया। मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आरोपी पुलिकर्मियों पर खिलाफ कार्रवाई होने आंदोलन किया जाएगा। वहीं एसओ बांसडीहरोड राजकपूर सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के पास से तमंचा बरामद हुआ है। सिपाहियों की जो शिकायत मिल रही है उसकी भी जांच कराई जाएगी।