फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chakki Nauranga market has lost its existence, 15 houses have been submerged in Ganga

Ballia News: चक्की नौरंगा बाजार का मिट गया अस्तित्व, 15 मकान गंगा में समाए

Sun, 14 Sep 2025 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Chakki Nauranga market has lost its existence, 15 houses have been submerged in Ganga
मझौवां/दयाछपरा। गंगा का जलस्तर घट रहा है लेकिन कटान तेज हो रही है। शनिवार को चक्की नौरंगा बाजार का अस्तित्व मिट गया, 15 मकान दो घंटे में गंगा में समा गए। चक्की नौरंगा बाजार में संतोष ठाकुर का 21 कमरों का दो तल्ला भवन देखते ही देखते गंगा में समा गया।
विज्ञापन

इस मार्केट में भोला, देवेंद्र, राधेश्याम, कमलबास, मिथिलेश, ऋषिकेश, विकास, ऋषुरंजन, मोनू की दुकानें थीं। गंगा की लहरों ने हीरामन राम, छोटक राम, गोगा राम, शिवनारायण राम, रामजीत राम, श्याम बिहारी राम, शिवानंद राम, राजदेव राम, संतोष राम, एकराम, सोनू राम, शिवशंकर ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, वेदप्रकाश चौबे का मकान गंगा में समा गया।
विज्ञापन

एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि चक्की नौरंगा में कल से ही स्थिति भयावह है। इसको देखते हुए मकानों को खाली कराकर सुरक्षित स्थानों पर लोगों भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्की नौरंगा गांव में अब तक 131 मकान गंगा में विलीन हो चुके हैं। कटान पीड़ित बक्सर-कोईलवर तटबंध और रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हए हैं। सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गायघाट गेज पर शनिवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 59.340 मीटर दर्ज किया गया।
जलस्तर में आधा सेमी प्रति घंटे की दर से घटाव हो रहा है। गंगा का पानी खतरे के निशान 57.615 मीटर से 1.725 मीटर ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed