फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chairman will fast for the rejuvenation of NCC Tiraha-Middhi road

एनसीसी तिराहा-मिड्ढी मार्ग के कायाकल्प के लिए अनशन करेंगे चेयरमैन

Thu, 23 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Chairman will fast for the rejuvenation of NCC Tiraha-Middhi road
बलिया। तीन वर्ष से नगरवासियों के लिए नासूर बने एनसीसी तिराहा-मिड्ढी मार्ग के कायाकल्प के लिए नगर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी ने मैदान में उतरने का निर्णय किया है। चेयरमैन ने प्रशासन को चेताया है कि अगर 20 अक्टूबर तक सड़क का पुनर्निर्माण शुरु नहीं हुआ तो वे मुख्य सड़क पर ही सहयोगियों के साथ आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन अजय कुमार ने बताया कि सीवरेज योजना के नाम पर करीब तीन वर्ष पूर्व खोदी गई सड़क का संबंधित विभाग की ओर से अब तक पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। इससे आए दिन राहगीरों को दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि मोहल्लावासियों की ओर से किए गए तमाम आंदोलनों के बावजूद प्रशासन इस समस्या से बेपरवाह बना है। इस कारण यह समस्या नगरवासियों और मुसाफिरों के नासूर बनी हुई है। चेयरमैन ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने पूर्व में जिलाधिकारी को कई बार पत्र लिख,।लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा है। यहीं कारण है कि इस बार आंदोलन का निर्णय लेना पड़ा है। बता दें कि करीब तीन वर्ष पूर्व नगर में सीवरेज का कार्य करा रहे जलनिगम द्वारा पाइप लाइन की क्नेक्टिवीटी के लिए एनसीसी-मिड्ढी मार्ग पर खोदाई की गई थी। तब सीवरेज का कार्य तो पूरा नहीं हुआ। अलबत्ता जल निगम का ठेकेदार पीछे जरूर हो गया। उसके बाद नगर वासियों ने हो-हल्ला मचाया तो मार्ग पर मिट्टी डाल कर छोड़ दी गई। बरसात के दिनों में राहगिरों के लिए परेशानी का सबब बना है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed